अब एप से सहिया के कामों व उनको किये गये भुगतान की होगी मॉनिटरिंग

Updated at : 05 Jul 2024 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
अब एप से सहिया के कामों व उनको किये गये भुगतान की होगी मॉनिटरिंग

जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया कि शहरी सहिया द्वारा किये जाने वाले कामों की निगरानी तथा भुगतान के लिए झारखंड सरकार की ओर से एप बनाया गया है.

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद कार्यालय सभागार में शुक्रवार को शहरी क्षेत्र की सहिया की मासिक समीक्षा बैठक हुई. जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया कि शहरी सहिया द्वारा किये जाने वाले कामों की निगरानी तथा भुगतान के लिए झारखंड सरकार की ओर से एप बनाया गया है. एप के माध्यम से सहिया के कामों का संकलन कर क्षेत्र निर्धारण किया जायेगा. शहरी क्षेत्र में संचालित सभी अटल मोहल्ला क्लिनिक, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिकल सेल एनिमिया की जांच को बढ़ाने, सघन दस्त नियंत्रण पखवारा और झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य पोषण माह तथा परिवार कल्याण पखवारे की जानकारी दी गयी. मिशन भास्कर के तहत छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सूची बनाते हुए टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया गया. नगर परिषद प्रशासक शिखा कुमारी ने शहरी सहिया को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी प्रदान करने और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया. मौके पर कार्तिक ठाकुर, शहरी बीटीटी कासिम अंसारी, सोनू चौधरी, नीरज यादव, नीरज कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola