देवीपुर में 55 लाख से बनेगा हेल्थ सब सेंटर

Updated:
विज्ञापन
देवीपुर में 55 लाख से बनेगा हेल्थ सब सेंटर

देवीपुर में स्वास्थ्य सुविधा को नयी रफ्तार

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. प्रखंड के हाड़ोकुरा के पास 55 लाख रुपये की लागत से हेल्थ सब सेंटर भवन का निर्माण किया जायेगा. इस नये भवन के बन जाने से आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. दरअसल, यह योजना दो वर्ष पूर्व ही प्रखंड क्षेत्र के जसीयाडीह में स्वीकृत की गयी थी. हालांकि भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिलने के कारण स्थान को बदलना पड़ा. इसके बाद नये सिरे से सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर हाड़ोकुरा के पास स्थल चिह्नित किया गया. रविवार को जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर उदय शंकर सिंह ने प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए लेआउट तैयार किया. मौके संवेदक सिद्धार्थ शंकर राय समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola