Deoghar news : पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी नेताजी की 129वीं जयंती

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी नेताजी की 129वीं जयंती

मधुपुर के राजबाड़ी मोड़ स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के राजबाड़ी मोड़ स्थित सुभाष चौक पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी. झारखंड बंगाली समिति के पदाधिकारी, विभिन्न संगठन के लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. बंगाली समिति के अध्यक्ष डॉ. आशीष सिन्हा ने कहा कि कदम कदम बढ़ाये जा खुशी के गीत गाये जा यह जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाये जा.. आज भी नेताजी का यह संदेश सभी के लिए प्रासंगिक है. युवा पीढ़ी नेताजी के आदर्श पर चलकर उनके सपनों को पूरा करें. झारखंड बंगाली समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा ने कहा कि नेताजी की जयंती वीरता व राष्ट्रीय पहचान को समर्पित है. समाजकर्मी घनश्याम ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म ओडिशा राज्य के कटक में हुआ था. उनकी जयंती को पूरे देश में 2021 से पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है. मौके पर लखी दास, मिठू दत्ता, संजय शर्मा, हेमंत नारायण सिंह, कन्हैया लाल कन्नू, शबाना परवीन, कुंदन भगत, तुहीन पाल, शुभेंदू दा, मो. सैफ, अनूप, जावेद, प्रदीप भादुड़ी, श्रीकिशुन, विजय नारायण, महानंद, सुभाष, धर्मेंद्र, अबरार, सीमांत, मनोज रवानी, राजेंद्र दास, पवन भगत आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola