कार्यशाला में टीबी के लक्षण व बचाव की दी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला में टीबी के लक्षण व बचाव की दी जानकारी

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन संबंधित आयोजित

विज्ञापन

करौं. स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया गया. छात्राओं को टीबी के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी गयी. बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को टीबी लक्षण होने पर शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए तथा जांच करना है. टीबी बीमारी पाये जानें पर निःशुल्क पूर्ण कोर्स दवा सरकारी अस्पताल में दिया जाता है. जिसके नियमित रूप से सेवन करनें पर व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वास्थ्य हो जाते है. साथ ही मरीज को प्रति माह एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दिया जाता है. कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, डीईओ छतीश्वर दास, एसटीएस सपन कुमार, संतोष सिंह, साकिर आलम, विद्यालय के वार्डन रजनी कुमारी समेत शिक्षिका आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola