केंद्रीय टीम ने मनरेगा योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने मनरेगा योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

करौं में नेशनल मॉनिटिंग टीम ने योजनाओं का लिया जायजा

विज्ञापन

करौं. नेशनल मॉनिटरिंग टीम दिल्ली की ओर से सोमवार को प्रखंड की टेकरा सिरसा एवं बदिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. तीनों पंचायत में निरीक्षण करने के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बागवानी योजना, सिंचाई कूप योजना, मनरेगा योजना समेत अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस क्रम में पंचायत भवन में टीम द्वारा विभिन्न अभिलेखों को बारी-बारी से जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने टेकरा, नावाडीह आदि गांव पहुंचकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की बारीकी से जांच की. इस अवसर पर केंद्रीय टीम द्वारा लाभुकों से भी बातचीत कर योजनाओं के बारे में बारी-बारी से पूछताछ की. मौके पर बीडीओ हरि उरांव, कनीय अभियंता प्रकाश चंद यादव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अक्षय कुमार दत्ता, सुखेंदु मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola