रमजान के चौथे जुमा पर अकीदत के साथ अदा की नमाज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
रमजान के चौथे जुमा पर अकीदत के साथ अदा की नमाज

मधुपुर शहर के विभिन्न मस्जिद में अदा की नमाज

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में रमजान के चौथा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा किया गया. शहर के थाना रोड पीर साहब की जमा मस्जिद, पनाहकोला, लखना, बेलपाड़ा, मदीना, लालगढ़, चांदमारी, नबी बक्श रोड, नीमतल्ला व आमतल्ला भेड़वा, खलासी मोहल्ला, पथलचपटी, हाजी गली, अब्दुल अजीज रोड, बावन बीघा, सपहा समेत प्रखंड क्षेत्र के धमना, जगदीशपुर, पटवाबाद, नवाबमोड़, नवाहार, उदयपुरा, बुढ़ैई, दुलमपुर, सिकटिया, दारवे, धमनी, नैयाडीह आदि जगहों में लोगों ने अकीदतों व एहतराम के साथ जुमे का नमाज अदा किया. नमाज के बाद रोजेदारों ने देश व दुनिया में अमन व शांति की दुआ मांगा. जुमे की नमाज के पूर्व ओलेमाओं ने कहा कि रमजानुल मुबारक बडा ही पवित्र महीना है. इस माह में अल्लाह गुनाहगारों के गुनाहों को माफ करता है. कहा कि रमजान का आखिरी जुमा अलविदा कहलाता है. इस जुमे की भी बड़ी अहमियत है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola