यूवीन पोर्टल पर टीकाकरण का आंकड़ा डाटा इंट्री करें : डॉ अरुण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
यूवीन पोर्टल पर टीकाकरण का आंकड़ा डाटा इंट्री करें : डॉ अरुण

मधुपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

विज्ञापन

फोटो- 10कैप्शन- बैठक करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य करौं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने की. बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी व एएनएम का माह जनवरी के भौतिक कार्यों का प्रतिवेदन जमा लिया गया. साथ ही अप्रैल 25 से जनवरी 26 तक के एनसीडी, टीकाकरण, राष्ट्रीय कार्यक्रम, कुपोषण जांच एवं अन्य भौतिक कार्यों की लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों की एजेंडावार समीक्षा की गयी. साथ ही एनसीडी कार्यों को समय पर संपादन अनिवार्य रूप से किये जाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कर्मियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक माह कम से कम एक बार सहिया एवं सहिया साथी के साथ बैठक आयोजित करने व स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों पर चर्चा करने का निर्देश दिया. सभी एप पर समय पर डाटा इंट्री करने का भी निर्देश दिया. बीडीएम अमित कुमार ने कहा कि अनमोल, एनसीडी व यूवीन पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री एवं टीकाकरण संबंधी आंकड़ों के शत-प्रतिशत संधारण की समीक्षा विस्तारपूर्वक किया गया. मौके पर सरोज सिंह, बीपीएम रत्नेश सिंह, एमटीएस डब्लू यादव, निर्भय भास्कर, सुनील टुडू, फरहा अदीबा, रोशनी कुल्ला, फरहा अदीबा, रवि कुमार, सुनीता शैली, जुली कुमारी, पूनम लता, रीता कुमारी, रश्मि रंजन, मनोरमा देवी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola