ePaper

दो श्रद्धालुओं समेत चार से मोबाइल छिनतई, थाने में दी शिकायत

Updated at : 10 Nov 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
दो श्रद्धालुओं समेत चार से मोबाइल छिनतई, थाने में दी शिकायत

नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद महज तीन घंटे के अंदर अलग - अलग घटनाओं में दो श्रद्धालु व दो स्थानीय लोगों से मोबाइल छिनतई हो गयी. घटना के बाद सभी पीड़ित अपनी-अपनी शिकायत देने नगर थाना पहुंचे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद महज तीन घंटे के अंदर अलग – अलग घटनाओं में दो श्रद्धालु व दो स्थानीय लोगों से मोबाइल छिनतई हो गयी. घटना के बाद सभी पीड़ित अपनी-अपनी शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, मंदिर से पूजा कर निकल रहे पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी श्रद्धालु सुजल कुमार का मोबाइल पेड़ा गली में अज्ञात बदमाशों ने छिनतई कर ली. दूसरी घटना में बिहार के मुजफ्फरपुर जिला निवासी श्रद्धालु शोभा देवी का मोबाइल शिवराम झा के समीप छिनतई कर ली गयी. शोभा बगल के होटल में खाना खाने जा रही थी. उसी दौरान किसी के कॉल आने पर मोबाइल निकालकर बात करने लगी, तभी बदमाश उससे मोबाइल छिनतई कर भाग निकले. तीसरी घटना में नगर थाना क्षेत्र के बिलासी निवासी चंद्रशेखर कुमार मुहल्ले में घूम रहे थे. कॉल आने पर मोबाइल से बात करने लगे, तो बदमाश उनकी मोबाइल छिनतई कर भाग निकले. चौथी घटना में जूनपोखर के समीप निवासी मनीष कुमार का मोबाइल भी छिनतई कर अपराधी भाग निकले. सभी पीड़ितों ने नगर थाने की पुलिस से अपने -अपने मोबाइल बरामद करते हुए कार्रवाई का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola