Deoghar News : गौरीपुर में पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ मिट्टी-माेरम पथ, बकरी शेड निर्माण के बिना ही निकाल ली राशि
Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 10 Oct 2025 9:36 PM
देवघर प्रखंड की सात पंचायतों में मनरेगा योजना से संबंधित सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें कई अनियमितताएं पायी गयीं.
प्रतिनिधि, जसीडीह : देवघर प्रखंड की सात पंचायतों में मनरेगा योजना से संबंधित सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसके तहत अंधरीगादर, धरवाडीह, खसपैका, गौरीपुर, चंदडीह, बसवरिया व गिधनी पंचायत में अलग-अलग टीम ने मनरेगा योजना से डोभा निर्माण, बागवानी निर्माण, मिट्टी-मोरम पथ, प्रधानमंत्री आवास योजना का अंकेक्षण कर जनसुनवाई की. ज्यूरी टीम के सदस्यों ने अंकेक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्यों में अनियमितता, गड़बड़ी, दस्तावेज, जॉब कार्ड नवीकरण नहीं होना, सूचना पट्ट नहीं रहना, एमआर उपलब्ध नहीं कराना आदि पाये. गौरीपुर पंचायत में मिट्टी-मोरम पथ की योजना 2020 से चल रही थी, जो अबतक पूरी नहीं हुई है. टीम द्वारा उसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया. इसके साथ ही चार बकरी शेड निर्माण किये बिना ही राशि की निकासी कर ली गयी. वहीं करीब 20 मापी पुस्तिका व एमआर उपलब्ध नहीं करायी गयी. साथ ही बागवानी में सूचना पट्ट उपलब्ध नहीं होना व प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी पायी गयी. इस पर टीम द्वारा पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व जेइ पर करीब 2500 रुपये जुर्माना लगाया गया है. मौके पर ज्यूरी सदस्य बीआरपी शिवशंकर भइया, रानी देवी, वीआरपी नमिता मंडल, शंभू यादव, आशा हांसदा, शशांक शेखर आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स देवघर प्रखंड की सात पंचायतों में मनरेगा की जनसुनवाई, मिली अनियमितताएं गड़बड़ी पाये जाने पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जेई पर 2500 रुपये लगाया जुर्माना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










