नहीं रहे व्यवसायी महेश लच्क्षीरामका

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नहीं रहे व्यवसायी महेश लच्क्षीरामका

मधुपुर: अल्पसंख्यक मंत्री ने किया शोक संवेदना व्यक्त

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुम्हारटोली निवासी व्यवसायी, पुल पार दुर्गा पूजा समिति के पदेन अध्यक्ष महेश लच्क्षीरामका का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पर विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन के लोग अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास पहुंचे. प्रदेश के मंत्री हफीजुल हसन ने व्यवसायी महेश लच्क्षीरामका के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया. विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया. दुख की इस घड़ी में वे परिजनों के साथ है. कहा कि यह क्षति अत्यंत अपूरणीय है. जिसकी भरपायी संभव नहीं है. पूर्व मंत्री राज पलिवार, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह, हेमंत नारायण सिंह, मनोज कुमार कलबलिया, अरुण गुटगुटिया, संजय यादव, शिव मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, संजय शर्मा, कुंदन भगत, फैयाज कैशर, वार्ड पार्षद गौरव जायसवाल समेत दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. उनका अंतिम संस्कार स्थानीय बैकुंठधाम श्मशान घाट में किया गया.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola