रेडक्रॉस ने शोकाकुल परिवार को सौंपा शोक पत्र

मधुपुर के केला बगान आवास पर पहुंचे सदस्य
मधुपुर. रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य ओम प्रकाश चौधरी के आकस्मिक निधन होने पर रेड क्रॉस के सदस्य मर्माहत है. उसी को लेकर बुधवार को केला बगान स्थित उनके आवास में संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने उनकी पत्नी व परिवार के सदस्यों को शोक सन्देश पत्र सौंपा. इसके पूर्व रेडक्रॉस परिसर में उनकी आत्मा की शांति को लेकर एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर श्री घोष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में रेडक्रॉस परिवार आप के साथ खड़ा है. मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष रंजन सिन्हा, सह सचिव प्रेम पाठक, ऐनुल होदा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




