सर्वे रिपोर्ट को 10 दिनों के अंदर एप पर अपलोड करें : प्रभारी

Published by : LILANAND JHA Updated At : 11 Jun 2025 7:25 PM

विज्ञापन

सारवां सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सहिया साथी के साथ की बैठक

विज्ञापन

सारवां. ब्लॉक अंतर्गत सीएचसी सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीके सिन्हा की देखरेख में सहिया साथियों की एक बैठक हुई. इस दौरान सारवां-सोनारायठाढ़ी के कुंडा, मधुवाडीह, मधुबन, लाखोरिया, चंदना वन, सबैजोर, नान्हीडिह, बिंझा, चंदना टू, टीकोरायडीह, दलिरायडीह, नकटी, कुशमाहा, बसबुटिया, बंदाजोरी, डहुवा आदि समेत 21 क्लस्टरों की सहिया साथियों के साथ कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. वहीं, पीएलए और सर्वे डाटा एप पर ऑनलाइन की अद्यतन जानकारी सहिया साथियों से ली. उन्होंने कहा कि नौ मई से अब तक जिनका परफॉर्मेंस कम रहा, उनको कारण पृक्षा नोटिस दिया गया. कहा कि 10 दिन के अंदर सभी अपने सर्वे और कार्य को एप पर डाटा अपलोड करें नहीं अन्यथा प्रोत्साहन राशि पर रोक लगा दी जायेगी. मौके पर मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे, बीडीएम प्रशांत कुमार, नरीता कुमारी, निभा कुमारी, रंजू कुमारी, नीलम नायक, बेबी कुमारी, पिंकी सिंह, शांति देवी, प्रेमलता देवी, इंदु देवी, लक्ष्मी कुमारी, मातीजन बीवी, चिंता देवी, रेखा देवी, आराधना देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola