ePaper

झारखंड : देवघर में महिला मित्र के उकसावे पर शादीशुदा युवक ने लगायी फांसी, घटना से पहले किया था वीडियो कॉल

Updated at : 27 Jun 2023 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : देवघर में महिला मित्र के उकसावे पर 
शादीशुदा युवक ने लगायी फांसी, घटना से पहले किया था वीडियो कॉल

देवघर के बरमसिया मुहल्ला में एक शादीशुदा युवक ने महिला मित्र के उकसावे पर फांसी लगाकर जान दे दी. इस संबंध में मृतक की पत्नी ने पति के महिला मित्र पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. कहा कि घटना से पहले महिला मित्र ने वीडियो कॉल कर गाली-गलौज शुरू कर दी थी. इससे उसके पति तनाव में आ गये थे.

विज्ञापन

Jharkhand News: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय शादीशुदा युवक बंकू महथा ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पत्नी किरण देवी ने आरोप लगाया कि पति को कृष्णापुरी मुहल्ले के दुर्गा मंदिर के समीप की एक विवाहित महिला से मित्रता थी. उसी महिला की प्रताड़ना एवं उकसावे के कारण पति ने मंगलवार दोपहर में घर के कमरे को अंदर से बंद कर लिया और पंखे के सहारे गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. इस संबंध में मृतक की पत्नी ने नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

मृतक की पत्नी ने पति के महिला मित्र पर लगाया आरोप

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 12:30 बजे उसके पति बंकू घर पर थे, तभी उनके महिला मित्र ने वीडियो कॉल कर गाली-गलौज शुरू कर दी. इससे उसके पति तनाव में आ गये और वीडियो कॉल से बात करते-करते कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिये. थोड़ी देर बाद दरवाजा खोलने को कहा, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद पीछे का दरवाजा खोलकर वह अंदर गयी, तो पति को पंखे में गमछे के सहारे लगाये फंदे में झूलते देखा. इसके बाद हल्ला मचाने पर अन्य परिजन पहुंचे और फंदे से उतारकर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.

Also Read: सरायकेला : तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में पप्पू मंडल सहित 10 दोषी करार, 5 जुलाई को सुनायी जाएगी सजा

मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया है कि पति को उनकी महिला मित्र मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रहती थी. इस कारण उसके पति घर में ठीक से खाना भी नहीं खाते थे. बच्चों सहित उसे भी प्रताड़ित करते रहते थे. डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक की पत्नी ने नगर पुलिस से पति की महिला मित्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola