ई-विद्यावाहिनी में लापरवाही पर 80 स्कूलों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ई-विद्यावाहिनी में लापरवाही पर 80 स्कूलों से मांगा गया स्पष्टीकरण

मधुपुर: ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज न करने पर 80 प्रधानाध्यापकों से पूछा गया स्पष्टीकरण

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संत मरसी टुडू ने प्रखंड क्षेत्र के 80 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछा है. उन्होंने कहा कि ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर विद्यार्थियों की उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज नही किया गया है. एक मई से सात मई तक कुल पांच कार्य दिवस में स्कूलों की ओर से ई-विद्यावाहिनी में अनियमित छात्र उपस्थिति दर्ज किये जाने की पुष्टि हुई है. कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में ई-विद्यावाहिनी में नियमित रूप से छात्र उपस्थिति दर्ज किये जाने का निर्देश दिया जाता रहा है, लेकिन नियमित रूप से दर्ज किया जाना विभागीय निर्देश के विपरीत कार्य और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है. प्रत्येक कार्य दिवस में ई-विद्यावाहिनी में छात्र उपस्थिति ससमय दर्ज करें. किस परिस्थिति में विभागीय निदेश की अवहेलना की गयी, इसका स्पष्टीकरण बताये. संतोषप्रद, ससमय स्पष्टीकरण अप्राप्त की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को अनुशंसा किया जायेगा. पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड के सभी कोटि के विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वार्डन,एमआईएस, सभी प्रखंड संकुल साधन सेवी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर को प्रेषित किया गया है. इन संकुलों के प्रधानाध्यापकों से पूछा गया स्पष्टीकरण भेड़वा, गोविंदपुर, महुआडाबर, तिलककला, बरमसिया, भिरखीबाद, सुग्गापहाड़ी, बुढ़ैई, नारायणपुर, पटवाबाद, जगदीशपुर, जमनी, मिसरना, घघरजोरी संकुल के विभिन्न विद्यालय शामिल है. इसके अलावा जिला से भी जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी स्पष्टीकरण पूछा है. हाइलार्ट्स : 1 से 7 मई तक 5 कार्यदिवस में अनियमित उपस्थिति दर्ज करने का मामला ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज न करने पर 80 प्रधानाध्यापकों से पूछा गया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola