कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय में पारदर्शी नामांकन पर जोर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय में पारदर्शी नामांकन पर जोर

कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय में सत्र 2026-27 नामांकन को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कक्षा छह में नामांकन को लेकर विशेष चर्चा की गयी. नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ करने पर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर बीइइओ अमिताभ झा ने कहा सरकारी नियम के अनुसार विभिन्न वर्गों का नामांकन होना चाहिए. नामांकन में किसी प्रकार का भेदभाव न करें. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ किया जायेगा. सरकारी नियम कानून पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. कहा कि नामांकन प्रक्रिया में सभी जनप्रतिनिधि अपना हर संभव सहयोग दें. वर्ग आठवां में एक और नवम में तीन छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, रामधन तिवारी, वार्डन शिक्षिका, उप प्रमुख राजेश कुमार, जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola