एटक व सीटू ने जेसीसी की बैठक का किया बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
एटक व सीटू ने जेसीसी की बैठक का किया बहिष्कार

चितरा में कोयला उत्पादन व उत्पादकता को लेकर प्रबंधन ने बुलायी जेसीसी की बैठक

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को प्रबंधन द्वारा संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से दो अलग-अलग पक्षों में बंटे श्रमिक संगठन के एक खेमा के मात्र चार यूनियन प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया. जबकि दूसरे खेमा के कई यूनियन प्रतिनिधियों ने जेसीसी बैठक से अपनी अपनी दूरी बनायी. जिससे जेसीसी की बैठक में मात्र चार ही मजदूर संगठनों के शामिल रहने और अन्य कई संगठनों के शामिल नहीं होने से उपस्थिति काफी कम रही. मालूम हो कि कोलियरी प्रबंधन के द्वारा कोयला उत्पादन व उत्पादकता को लेकर बैठक बुलाई थी. बैठक में प्रबंधन की ओर से कोलियरी महाप्रबंधक ए के आनंद, खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, एक्साकवेशन जीएम ए के सिंह, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक टी के मिश्रा व राहुल चौधरी उपस्थित रहे. वहीं, जेसीसी सदस्य चांदो मंडल, महेंद्र प्रसाद राणा, नवल किशोर राय, वरुण सिंह आदि ने बैठक में भाग लिया. इस दौरान कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस संबंध में महाप्रबंधक ए के आनंद ने बताया कि वर्तमान में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोयला उत्पादन में 22 फीसदी व ओबी उठाव में 31 फीसदी पिछड़े हैं. कहा कि इसका मूल कारण अत्यधिक वर्षा है, जिससे कोयला उत्पादन एवं ओबी उठाव लक्ष्य के अनुसार नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि नुकसान की भरपाई के लिए तेज गति से कोयला खनन तथा ओबी उठाव किया जाएगा और निर्धारित समय तक लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही उपस्थित जेसीसी सदस्यों ने भी प्रबंधन को आवश्यक सुझाव दिया. इधर, एटक सचिव पशुपति कोल ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन नियमानुसार जेसीसी मीटिंग नहीं बुलायी है. कहा कि लगभग 14 यूनियनों ने जेसीसी मीटिंग का बहिष्कार किया है. साथ ही इंटक सचिव योगेश राय ने कहा कि प्रबंधन के द्वारा पहले बैठक की सूचना नहीं दी गयी. कहा कि एटक, इंटक, सीटू, एचएमएस, केकेएस समेत अन्य यूनियनों ने भाग नहीं लिया है. हाइलार्ट्स : चितरा में कोयला उत्पादन व उत्पादकता को लेकर प्रबंधन ने बुलायी जेसीसी की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola