Deoghar News : माला देवी हत्याकांड : प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा, पत्नी की कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : माला देवी हत्याकांड : प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा, पत्नी की कर दी हत्या

नगर थाना क्षेत्र के चर्चित माला देवी हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले में मृतका के पति शिबू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के चर्चित माला देवी हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले में मृतका के पति शिबू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल, खून से सना चिमनी ईंट, सीमेंटेड ईंट तथा मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित शिबू यादव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि एक परिचित टोटो चालक के साथ उसकी पत्नी माला देवी का अवैध संबंध था. घटना की रात उसने चाय दुकान के बाहर टोटो खड़ा देखा. इसके बाद शक होने पर वह दुकान के अंदर गया, जहां उसने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. यह देखकर वह अपना आपा खो बैठा और आवेश में आकर कुदाल व ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, 19 मई को देवघर-सारठ मुख्य पथ स्थित कुंडा थाना के समीप चाय दुकान चलाने वाली 60 वर्षीय माला देवी का शव पुलिस ने बरामद किया था. मृतका मूल रूप से सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया के समीप भालुवाही गांव की रहने वाली थी. वर्तमान में वह रिखिया थाना क्षेत्र स्थित बंधा में घर बनाकर रह रही थी. बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी कारण माला देवी चाय दुकान में रह रही थी, जहां उसकी हत्या कर दी गयी थी. मृतका के शव बरामदगी के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर गहन अनुसंधान करते हुए 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का उद्भेदन कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम में नगर थाना के प्रभारी थानेदार एसआइ मुकेश कुमार, आइओ एसआइ सूरज कुमार, एसआइ घनश्याम गंझू, सुमंत प्रसाद व नगर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे. हाइलाइट्स पुलिस ने विशेष टीम गठित कर 48 घंटे में किया कांड का उद्भेदन पति शिबू यादव गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त खून लगा कुदाल, खून सने सीमेंटेड व चिमनी ईंट और मोबाइल बरामद आरोपित पति ने पूछताछ में स्वीकार किया अपना जुर्म

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola