जीआरपी बैरेक मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम शुरू
Published by : BALRAM Updated At : 01 Apr 2026 8:01 PM
मधुपुर : महावीर जयंती पर हवन व भंडारे के साथ होगा समापन
मधुपुर. स्थानीय स्टेशन रोड स्थित जीआरपी बैरेक परिसर के मंदिर में चैत पूर्णिमा और महावीर जयंती के अवसर पर बुधवार से 24 घंटे का अष्टयाम विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हो गया. इस अवसर पर पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कर महावीर पताका स्थापित की गई और अष्टयाम का संकल्प कराया गया. अष्टयाम के दौरान हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे… हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे…के संगीतमय भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है. पूजा-अर्चना और अष्टयाम को लेकर जीआरपी परिवार में उत्साह का माहौल बना हुआ है. गुरुवार को हवन-यज्ञ के साथ अष्टयाम का विधिवत समापन किया जायेगा. वहीं संध्या समय भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें पुड़ी, सब्जी, बुनिया और चटनी का सामूहिक प्रसाद वितरण किया जायेगा. पूजा आयोजन के अवसर पर जीआरपी परिवार की ओर से शहर के कई बुद्धिजीवियों, गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों सहित रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है. आयोजन को लेकर जीआरपी के अधिकारियों और सुरक्षा बलों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










