ePaper

महाशिवरात्रि पर शिव बारात के स्वागत के लिए देवघर सज-धजकर तैयार, देखें Video

Updated at : 23 Feb 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Shiv Barat Deoghar News
शिव बारात के लिए बाबानगरी देवघर में की गयी है आकर्षक विद्युत सज्जा. फोटो : प्रभात खबर

Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले शिव बारात की तैयारी अंतिम चरण में है. इसे यादगार बाने के लिए क्या-क्या तैयारी की गयी है, यहां देखें.

विज्ञापन

Maha Shivaratri 2025: बाबा नगरी देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से हो रहीं हैं. महाशिवरात्रि पर देवघर में पर्यटन विभाग भव्य शिव बारात की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. संपूर्ण मेला क्षेत्र रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सज गया है. खूबसूरत और आकर्षक विद्युत सज्जा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. बाबा की नगरी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सज-धज कर तैयार है.

महाशिवरात्रि से पहले जगमगाने लगा देवघर शहर

बाबा मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ संपूर्ण शिव बारात रूटलाइन और देवघर शहर के अन्य इलाकों में जगमगाती बिजली शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. शिव बारात रूटलाइन पर विद्युत सज्जा का मुख्य उद्देश्य देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति प्रदान करना है. जिला प्रशासन चाहता है कि यहां आने वाले श्रद्धालु थखुशनुमा और अविस्मरणीय यादें लेकर जायें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाबा नगरी में शाम 6 बजे निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे बाबा भोलेनाथ की बारात केके स्टेडियम से निकलेगी. शिव बारात बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक, भैरो बाजार, नरसिंह टॉकीज रोड, शिक्षा सभा, चांदनी चौक, बैद्यनाथ लेन होते हुए पूरब दरवाजा से मंदिर में प्रवेश करेगी. शिव बारात में भूत-पिशाच, दैत्य, राक्षस के अलावा देवी-देवताओं की टोली भी शामिल होगी.

इसे भी पढ़ें

23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका

आम के मंजर देख खिले किसानों के चेहरे, 650 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान

Rain Alert: संताल परगना के इस जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola