रेलवे न्यू कॉलोनी में रंगेहाथ पकड़ा गया चोर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
रेलवे न्यू कॉलोनी में रंगेहाथ पकड़ा गया चोर

मधुपुर का कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव फिर गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के रेलवे न्यू कॉलोनी में चोरी का प्रयास करते पुलिस ने कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव को रंगेहाथ पकड़ा है. कोल्हा शहर के डंगालपाड़ा मोहल्ले का रहने वाला है. उस पर मधुपुर समेत कई अन्य थाना मिलाकर दो दर्जन से अधिक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने समेत आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज है. बताया जाता है कि सोमवार की देर रात पुलिस गश्ती टीम ने रेलवे न्यू कॉलोनी के पास देखा कि एक व्यक्ति लोहे के रॉड के साथ घूम रहा है. पुलिस वाहन देखकर वह भागने लगा तो जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. उसकी पहचान डंगालपाड़ा निवासी 59 वर्षीय कोल्हा यादव के रूप में हुई है. पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में कई बार चोरी, लूट आर्म्स एक्ट आदि के मामले में जेल जा चुका है. वह कई बार जेल भेजा जा चुका है. आठ साल पहले आर्म्स एक्ट के मामले में मधुपुर पुलिस ने जेल भेजा था. पुलिस ने बताया कि अपराधी कोल्हा पर सिर्फ मधुपुर थाना में लूट, आर्म्स एक्ट व चोरी के करीब दो दर्जन कांड दर्ज है. आसपास के कई थाना क्षेत्र में भी कोल्हा पर कई मामले दर्ज हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ——— मधुपुर में चोरी का प्रयास करते कुख्यात कोल्हा पकड़ाया रॉड लेकर घूम रहा था वांटेड, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola