साइबर आरोपित की तलाश में हरियाणा पुलिस पहुंची मधुपुर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
साइबर आरोपित की तलाश में हरियाणा पुलिस पहुंची मधुपुर

मधुपुर पुलिस को लेकर साइबर ठग आरोपित की तलाश में पसिया गांव

विज्ञापन

मधुपुर. साइबर अपराधी की तलाश में बुधवार को हरियाणा के रोहतक थाना की पुलिस मधुपुर पहुंची. बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को लेकर साइबर ठग आरोपित की तलाश में पसिया गांव गयी. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित घर से भाग गया. पुलिस ने साइबर ठग के घर का सत्यापन किया. पुलिस ने बताया साइबर ठग द्वारा बैंक अधिकारी बनकर रोहतक थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्तियों को फोन किया और बैंक की गुप्त विवरणी हासिल किया. इसके बाद खाता से फर्जी ढंग से पैसे की निकासी कर लिया. ठगी के बाद पीड़ित द्वारा रोहतक साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव के साइबर ठग की संलिप्तता उजागर हुई. इसी आधार पर हरियाणा पुलिस मधुपुर पहुंची .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola