Deoghar news : लोक अदालत में सुलह के आधार पर मामलों का करायें निष्पादन : पीडीजे

डालसा के तत्वावधान में सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमें 13 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये.
विधि संवाददाता, देवघर . डालसा के तत्वावधान में सिविल कोर्ट के कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई. मौके पर पीडीजे कौशल किशोर झा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत इस वर्ष का अंतिम लोक अदालत है, जिसका आयोजन 13 दिसंबर को होने जा रहा है. इसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है. अधिक से अधिक मामलों को सुलह समझौता के आधार पर निष्पादित कराने के लिए पक्षकारों को जागरूक करें, ताकि मुकदमों के चक्कर से लोगों को निजात मिल सके. उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि ऋण से संबंधित मामलों में अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक राहत दें. ताकि बैंक से संबंधित मामलों का निबटारा आसानी से कर सके. मालूम हो कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन व पोस्ट लिटीगेशन दोनों प्रकार के मामलों की सुनवाई होगी और पक्षकारों की सहमति से निष्पादित किये जायेंगे. लाेक अदालत के माध्यम से मुकदमा खत्म कराना सबसे सरल कार्य है. इसमें कोई पक्ष हारता नहीं है और लोक अदालत के फैसले से सभी पक्ष प्रसन्न रहते हैं, साथ ही लोक अदालत के फैसले के विरुद्ध अपील नहीं होती है. मौके पर कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी, डालसा सचिव संदीप निशित बारा के अलावा डीसी,एसपी, डीएफओ,एसडीओ देवघर, एसडीओ मधुपुर, एक्जूक्यूटीव इंजीनियर बिजली विभाग, सर्टिफिकेट ऑफिसर देवघर, उत्पाद अधीक्षक, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष, चीफ मैनेजर लीड बैंक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By फाल्गुनी मारिक
विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.
प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










