शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का हुआ वितरण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का हुआ वितरण

मारगोमुंडा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिन्हा ने कहा कि शिविर के माध्यम से एससी- एसटी, महिला अत्याचार, बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज प्रथा, पोक्सो एक्ट व सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों समेत अन्य तरह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कहा कि विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों तक विधिक सेवा पहुंचाना है. बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने सरकार की ओर से चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां वितरण किया गया. मौके पर डाॅ रोहन मुकूल, पशु चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार दास, मुखिया सुधीर मंडल, मिथलेश कुमार, विपूल कुमार, कमल कोल, जैनूल अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola