डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर ने किया चितरा कोलियरी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर ने किया चितरा कोलियरी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश

चितरा कोलियरी में निरीक्षण के दौरान उजागर हुई लाइटिंग की कमी

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस अंतर्गत चितरा कोलियरी का शनिवार को डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर मिथिलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोलियरी प्रबंधन के साथ खून, तुलसीडाबर और दमगढ़ा खदान क्षेत्रों का दौरा कर खनन कार्यों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओवरबर्डन (ओबी) हटाने का कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल का भी जायजा लिया. ओबी डंप में बेंच कटिंग, प्रकाश व्यवस्था और खान सुरक्षा मानकों की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया. कुछ स्थानों पर प्रकाश की अपर्याप्त व्यवस्था पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि खनन कार्य सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके. इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर ने खनन अभिकर्ता कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों और खनन कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि खान क्षेत्रों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किए जायें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिया गया है. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके. मौके पर कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, खान सुरक्षा अधिकारी हरखनाथ, प्रबंधक संजय सोरेन, मानिक पांडेय, आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि और कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola