मारगाेमुंडा में झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated at : 16 Feb 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
मारगाेमुंडा में झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

मारगोमुंडा के कोल्हड़िया आम बगान मैदान में झामुमो ने एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के कोल्हड़िया आम बगान मैदान में रविवार को झामुमो ने एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने की. इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित रहे. मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है. कार्यकर्ता के माध्यम से चुनाव में पार्टी को सफलता मिलती है. कार्यकर्ता ही नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ती है. उन्होंने मारगोमुंडा प्रखंड से 15 हजार नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है. जबकि जिले भर में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा. कहा कि सदस्य बनाने के हिसाब से नये प्रखंड कमिटी का गठन किया जायेगा. कहा कि पुरुष के साथ महिलाओं को सदस्य बनायें ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके. कानो मदनकट्टा सड़क का जल्द ही आधारशिला रखी जाएगी. मारगोमुंडा में 33 करोड़ की लागत से डिग्री कालेज निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है. इसकी आधारशिला रखी जायेगी. इससे पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने सदस्यता कार्यक्रम अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया. मौके पर जिला संगठन सचिव इमरान अंसारी, जिला संयोजक दिनेश्वर किस्कू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, पूर्व प्रखंड सचिव मुर्शीद अली, मुखिया सुधीर मंडल, मो.शमीम, शशि शरण, अनाउल अंसारी, रमेश शाह, मकबूल फिदा हुसैन, जयनारायण मंडल, तैयब अली, मनसूर खां, अयूब अंसारी, छोटू किस्कू, कृष्ण हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola