ePaper

झामुमो ने गिधनी व शंकरी पंचायत महिला कमेटी का गठन

Updated at : 21 Sep 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने गिधनी व शंकरी पंचायत महिला कमेटी का गठन

देवघर प्रखंड के शंकरी पंचायत के गादी जमुआ गांव में शनिवार को झामुमो महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें शंकरी और गिधनी पंचायत कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह(देवघर). देवघर प्रखंड के शंकरी पंचायत के गादी जमुआ गांव में शनिवार को झामुमो महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें शंकरी और गिधनी पंचायत कमेटी का गठन किया गया. इस बैठक में दोनों पंचायतों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष संजू मुर्मू ने की. सर्वसम्मति से शंकरी पंचायत की अध्यक्ष बबीता देवी, सचिव नीतू कुमारी, उपाध्यक्ष सीमा देवी, चांदनी देवी और करिश्मा कुमारी को चुना गया. वहीं, गिधनी पंचायत में राधिका देवी को अध्यक्ष, अंजू देवी को सचिव और सरिता देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. महिलाओं ने इस अवसर पर ऐलान किया कि यदि देवघर विधानसभा से झामुमो पार्टी प्रत्याशी उतारती है, तो वे पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करेंगी. प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की योजनाओं की जानकारी देते हुए “मंईयां सम्मान योजना ” के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों को सराहा. इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम देवी, बिपिन यादव, कोषाध्यक्ष मनोज दास, एससी मोर्चा अध्यक्ष नंद किशोर दास, दीपक कुमार दास, पंचानंद मंडल, संजू मुर्मू, प्रकाश दास, योगेंद्र दास, नारायण मंडल, नागेश्वर दास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola