रुआर कार्यक्रम का प्रमुख ने किया उद्घाटन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
रुआर कार्यक्रम का प्रमुख ने किया उद्घाटन

मधुपुर : मधुपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में रुआ कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को रुआर कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस अवसर पर रुआर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख पदमनी देवी, बीडीओ अजय कुमार दास व सीओ यामुन रविदास ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व ड्राॅप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य है. कहा कि स्कूल रुआर 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर व्यापक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जायेगी. प्रखंड व शहरी क्षेत्र के कुल 21 पंचायत व 23 वार्ड में 269 विद्यालय में 9 हजार 456 बच्चे अब भी विद्यालय से नहीं जुड़े है. इन सभी बच्चों को रुआर कार्यक्रम का लक्ष्य है. कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाना और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. अभियान के तहत बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रयास करें. बच्चों की स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों और बच्चों में जागरूकता बढ़ायें. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, मुखिया मरियम टुडू, बीपीओ ताहीर हुसैन, सीआरपी रंजना कुमारी, आरिफा सुलताना, असलम नजीर, राकेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, पूर्व मुखिया सुशील सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola