सड़क दुर्घटना के मृतक के परिजनों को मिले मुआवजा : जेएमएम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के मृतक के परिजनों को मिले मुआवजा : जेएमएम

झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने की बीडीओ से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन

मारगोमुंडा. झामुमो कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन से कार्यालय कक्ष में मिलकर पिछले दिनों लहरजोरी गांव के पहरीडीह तुरी टोला निवासी रोहित तुरी की सड़क दुघर्टना में मौत मामले में मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग किया. बीडीओ ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि सरकारी प्रावधान के मुताबिक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जायेगा, जिसमें हिट एंड रन के तहत मुआवजा मिलेगा. इसके अलावा आवास का निर्माण कराया जायेगा. साथ ही परिजनों को अन्य योजना का लाभ दिया जायेगा. मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अबू तालिब, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, प्रखंड सचिव मुर्शीद अली, कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य डुगु टुडू, मुखिया सुधीर मंडल, रमेश शाह, मकबूल अंसारी, हुसैन अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola