तस्वीरों में गृह मंत्री अमित शाह के देवघर आगमन और बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की झलकियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बाबा नगरी देवघर पहुंच गये. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. अमित शाह की देवघर यात्रा से जुड़ी तस्वीरें यहां देखें.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बाबा नगरी देवघर पहुंच गये. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. अमित शाह की देवघर यात्रा से जुड़ी तस्वीरें यहां देखें.

देवघर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रशासनिक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर दिन के 12:01 पर रवाना हुए.
Also Read: Amit Shah Rally in Deoghar LIVE: बाबा मंदिर में पूजा के बाद गृह मंत्री अमित शाह देवघर के मैहर गार्डेन पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री के साथ जैमर वाहन, एंबुलेंस एवं दमकल वाहन के अलावा 100 से ज्यादा सरकारी व निजी वाहन काफिले में शामिल था.

देवघर एयरपोर्ट से सटे कर्ण कोल जोरिया के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के स्वागत के लिए मंच बनाया था, केंद्रीय गृह मंत्री वहां नहीं रुके. काफिला के साथ सीधे बाबा नगरी की ओर बढ़ गये.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने का मौका नहीं मिलने से भाजपा कार्यकर्ता हुए निराश. स्वागत के लिए जगह-जगह महिला-पुरुषों के साथ-साथ बच्चे भी घंटों से कर रहे थे इंतजार.

कर्ण कोल जोरिया के समीप आधा दर्जन कार्यकर्ता घोड़े पर सवार होकर अमित शाह का स्वागत करने का इंतजार कर रहे थे. उनके भी चेहरे पर मायूसी साफ देखी गयी.

अमित शाह का काफिला गुजरने के आधे घंटे बाद तक सुरक्षा कारणों से रोका गया था वाहनों का आवागमन. सड़कों के दोनों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को किया गया था तैनात. वॉकी-टॉकी से पुलिस-प्रशासन एवं मोबाइल से पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे से समन्वय स्थापित करने में जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




