झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन की तिथि तय

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन की तिथि तय

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के महजोरी में संचालित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रों की नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इस संबंध में विद्यालय की वार्डेन पार्वती मरांडी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 सत्र में नामांकन के लिए वर्ग छह से लेकर नवम तक नामांकन के लिए वर्गवार, जातिवार, कोटिवार सीटों की संख्या निर्धारित कर दी गयी है, जिसमें वर्ग छह के छात्रों के नामांकन की संख्या 50 निर्धारित की गयी है. जिसमें एसटी के लिए 12, एससी के लिए 2, ओबीसी के लिए 6, माइनॉरिटी के लिए 18, बीपीएल के लिए छह सीटें आरक्षित की गयी है. वर्ग सप्तम के लिए 10 सीटें निर्धारित की गयी है. जिसमें एसटी 1 एससी 1 माइनॉरिटी के लिए 7 बीपीएल के लिए 1 सीट आरक्षित किया गया है. अष्टम वर्ग के लिए 2 सीटें निर्धारित की गयी है. जिसमें माइनॉरिटी के लिए 1 बीपीएल के लिए 1 सीट आरक्षित किया गया है. वर्ग नवम के लिए 5 सीटें निर्धारित की गयी है. जिसमें सभी 5 सीटें माइनॉरिटी के लिए आरक्षित किया गया है. बताया कि विद्यालय में नामांकन के लिए फाॅर्म जमा करने की 15 फरवरी तक अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. हाइलार्ट्स : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola