ePaper

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में ऐसे फूलों से सजा था देवघर का बाबा मंदिर

Updated at : 14 Nov 2022 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में ऐसे फूलों से सजा था देवघर का बाबा मंदिर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर दौरे को लेकर बाबा मंदिर प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. तभी रविवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे कार्यक्रम को स्थगित करने की सूचना प्राप्त हुई. राष्ट्रपति के स्वागत में बाबा मंदिर में कोलकाता से फूल मंगाये गये थे.

विज्ञापन
undefined

Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर के बाबा मंदिर में पूजा करने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है. अब वे देवघर नहीं जायेंगी. रविवार देर शाम को इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी गयी. बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रपति का दोपहर दो बजे बाबा मंदिर में पूजा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था.

undefined

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर दौरे को लेकर बाबा मंदिर प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. तभी रविवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे कार्यक्रम को स्थगित करने की सूचना प्राप्त हुई. इधर, राष्ट्रपति के स्वागत में बाबा मंदिर में कोलकाता से फूल मंगाये गये थे. मंदिर को फूलों से सजाया जा चुका था.

undefined

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर देवघर का बाबा मंदिर सजकर तैयार था. देवघर का बाबा मंदिर, पार्वती मंदिर सहित मंदिर प्रांगण स्थित सभी मंदिरों के साथ-साथ प्रशासनिक भवन एवं वीआइपी गेट को सजाने का कार्य किया गया था.

undefined

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आर्टिफिशियल फ्लावर के साथ-साथ रजनीगंधा, चंद्रमलिका, गुलाब आदि फूल सजावट के लिए मंगा लिये गये थे. इन फूलों के कोलकाता से मंगाया गया था. 30 कारीगर बाबा मंदिर को सजाने में दिन-रात लगे थे. राधा नर्सरी के संचालक ने बताया कि इतने कम समय में मंदिर को फूलों से जाने के लिए वर्करों की संख्या बढ़ा दी गयी थी, ताकि समय से बाबा मंदिर सज कर तैयार हो जाये.

रिपोर्ट : संजीव मिश्रा, देवघर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola