ePaper

Jharkhand Election 2024: खेतौरी, घटवाल और घटवार को केंद्र सरकार जल्द देगी आदिवासी का दर्जा, बोले जुएल उरांव- दुमका में बनेगा सिदो-कान्हू रिसर्च सेंटर

Updated at : 11 Nov 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: केंद्र सरकार झारखंड के खेतौरी, घटवाल और घटवार समुदाय को आदिवासी का दर्जा देने की तैयारी कर रही है. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद गृह मंत्री के साथ बैठक कर संसदीय प्रणाली की प्रक्रिया पूरी कर खेतौरी, घटवाल, घटवार समुदाय सहित असम के छह समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिया जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: देवघर, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार खेतौरी, घटवाल और घटवार समुदाय के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है. केंद्र सरकार प्रदेश के इन तीनों समुदाय को आदिवासी का दर्जा देने की तैयारी कर रही है. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे के देवघर स्थित आवास में मीडिया के सामने दी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि झारखंड के खेतौरी, घटवाल और घटवार समुदाय को एसटी का दर्जा देने की मांग लंबे समय से हो रही थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इन मांगों पर अपनी सहमति जता चुके हैं. जनजातीय मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद गृह मंत्री के साथ बैठक कर संसदीय प्रणाली की प्रक्रिया पूरी कर खेतौरी, घटवाल, घटवार समुदाय सहित असम के छह समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिया जायेगा.

दुमका में 500 करोड़ की लागत से बनेगा सिदो-कान्हू रिसर्च सेंटर

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने बताया कि जनजातीय मंत्रालय नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के विकास पर काम कर रही है. भारत सरकार दुमका में 500 करोड़ रुपये का रिसर्च सेंटर खोलने जा रही है. आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों पर डॉक्यूमेंट्री सहित आदिवासियों को दर्शाने वाला म्यूजियम बनेगा. देश भर में जितने भी ट्राइबल भाषा हैं, उसे अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट कराने के लिए वेबसाइट तैयार की जा रही है. संथाली और मुंडा जैसी भाषा को वेबसाइट के जरिये हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते हैं. मंत्रालय आदिवासियों की परंपरा व पूर्वजों को इतिहास के पन्ने में प्रमुखता से रखने के लिए काम कर रही है.

प्रधानमंत्री जमुई में जनजातीय गौरव दिवस मनायेंगे

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने बिहार के जमुई आ रहे हैं. जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी. इस दौरान पुरस्कारों का भी वितरण किया जायेगा. 15 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में स्थापित बिरसा मुंडा की तस्वीर पर राष्ट्रपति की ओर से माल्यार्पण किया जायेगा. पीएम आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ भी करेंगे. देश भर के 63,834 गांवों में योजनाओं पर काम होगा. देश भर के 27 राज्यों में यह जनजाति गौरव मनाया जायेगा. इन राज्यों के 500 जिलों में कार्यक्रम होगा. 100 जिलों में पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी करेंगे. कई स्कूलों में कार्यक्रम होंगे. बिरसा मुंडा के जन्म स्थल उलिहातू में भी जनजातीय मंत्रालय की ओर से बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित होंगे.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बीजेपी पर बरसे खरगे, कहा- भाजपा झपटमारों की पार्टी, झारखंड से लूट रही कोयला और लोहा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola