जसीडीह के कोरोना पीड़ित कपड़ा व्यवसायी की पटना में मौत, वेंटिलेटर पर रखा गया था

Updated at : 03 Sep 2020 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
जसीडीह के कोरोना पीड़ित कपड़ा व्यवसायी की पटना में मौत, वेंटिलेटर पर रखा गया था

जसीडीह के कपड़ा व्यवसायी की कोरोना से पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह के एक कपड़ा व्यवसायी की कोरोना से पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी है. 61 वर्षीय वृद्ध को परिजनों ने 26 अगस्त को पटना के निजी अस्पताल में भर्ती किया था. जहां 27 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गयी थी. मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता को जसीडीह घर पर कुछ दिनों से बुखार और खांसी थी.

इसके बाद अचानक खांसी बढ़ जाने के बाद उनके परिजनों ने इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था. साथ ही कोरोना जांच करायी गयी. इसमें 27 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आयी थी. इसके बाद से सांस लेने की क्षमता घट-बढ़ रही थी. साथ ही दिन ब दिन स्थिति खराब हो रही थी. बुधवार की दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गयी.

उन्होंने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार पटना में ही उनका दाह संस्कार कराया जायेगा. साथ ही कहा कि मां भी उनके साथ में थी. जिस कारण उनकी भी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. इसे होम कोरेंटिन किया गया है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola