डीएवी और इसीएल के बीच हुआ 15 वर्षों का सेवा विस्तार

Updated:
विज्ञापन
डीएवी और इसीएल के बीच हुआ 15 वर्षों का सेवा विस्तार

इसीएल प्रबंधन ने डीएवी चितरा के सराहनीय कार्यों को देखते हुए एमओयू में किया 15 वर्षों का विस्तार

विज्ञापन

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करनेवाली शैक्षणिक संस्था डीएवी का आज इसीएल प्रबंधन के साथ आगामी 15 वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को विस्तार किया गया. बतादें कि इस अवसर पर कोलियरी प्रबंधन की ओर से डिप्टी जीएम, सीएस आर देबाशीष मुखर्जी व विद्यालय प्रबंधन की ओर से सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ प्रबीर हाजरा ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया. वहीं कोलियरी पदाधिकारियों में डॉ टीके मिश्र व श्री आरके शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ राघवेंद्र तिवारी (चितरा डीएवी प्राचार्य), ओपी गोयल (सीसीएल, डीएवी प्राचार्य) के साथ सहायक संजीव चौधरी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. मौके पर कोलियरी पदाधिकारी देबाशीष मुखर्जी ने ये भरोसा जताया कि विद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्रों के समग्र विकास के लक्ष्य को केंद्रित करते हुए आगे भी ये नेक काम जारी रखेगी. साथ ही प्राचार्य डॉ तिवारी ने विद्यालय के शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह से बातचीत के क्रम में बताया कि हमें ईसीएल प्रबंधन के प्रति आभारी होना चाहिए. उन्होंने इस क्षेत्र के जरूरत को ध्यान में रखते हुए समझौता ज्ञापन को विस्तार दिया. कोलियरी प्रबंधन को सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है. उन्होंने यह भरोसा जताया कि विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता के साथ निभायेंगे. मालूम हो कि उक्त एमओयू ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया में आधिकारियों के द्वारा हस्ताक्षर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola