क्षमतावर्धन कार्यशाला में 60 प्रतिभागी हुए शामिल

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में संवाद की ओर से दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाओं का क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की जाभागुड़ी पंचायत सचिवालय में संवाद की ओर से दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाओं का क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जाभागुड़ी व पथलजोर पंचायत के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों से कुल 60 प्रतिभागी शामिल हुए. कार्यशाला में प्रशिक्षक डाॅ कैलाश प्रसाद राउत ने विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, मध्याह्न भोजन, विकास संबंधी बैंक खाता संचालन व शिक्षकों द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन, नवसाक्षर कार्यक्रम की कार्यशैली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. कार्यशाला के दूसरे दिन आंगनबाड़ी से संबंधित आंगनबाड़ी लाभुकों को मिलने वाली सुविधाएं, कुपोषण उसके निदान, टीकाकरण निर्धारित समय अवधि पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गयी. मौके पर अन्ना सोरेन, फागू बेसरा, जाकिर, सुभाष, सागोरी हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola