ePaper

Deoghar News : भारत बंद का असर, चौपा मोड़ में किया सड़क जाम

Updated at : 01 Jul 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : भारत बंद का असर, चौपा मोड़ में किया सड़क जाम

मंगलवार को भारत बंद का मिलाजुला असर देखा गया. इस दौरान देवघर-दुमका मुख्य पथ पर चौपा मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर : भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा व राष्ट्रीय विद्यार्थी मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को भारत बंद का मिलाजुला असर देखा गया. इस दौरान देवघर-दुमका मुख्य पथ पर चौपा मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाये. आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में जाति आधारित जनगणना के नाम पर लोगों को गुमराह करने, इवीएम के विरोध और बैलेट पेपर की मांग, बहुजन महापुरुषों और समाज के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार व अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद की गयी. साथ ही वक्फ बिल संशोधन विधेयक 2025, सरकारी संस्थानों के निजीकरण और पुरानी पेंशन योजना को समाप्त करने के फैसले का भी विरोध किया गया. इस दौरान आधे घंटे तक सड़क जाम रहा व राहगीरों को काफी दिक्कत हुई. प्रदर्शन की अगुवाई भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रमानी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, एकता परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश हांसदा, मनोज चौधरी, जिला प्रभारी संजीव कुशवाहा, मुस्लिम मोर्चा के प्रभारी अख्त अली तथा मीडिया प्रभारी संदीप मेहरा ने की. मौके पर घनश्याम यादव, उमेश मंडल, बलदेव पुजहर, अशोक यादव, उमेश वर्मा, राजेन्द्र यादव, रसिक टुडू, मंहगू रमानी, गुली पुजहर, रफीक अंसारी, बिष्णु देव यादव, गुलाबी देवी, गीता देवी, श्रवण कोल, सुमंती देवी, अमित रंजन, मुन्ना दास, किशोर कुमार यादव, महेन्द्र दास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

हाइलाइट्स

भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा व राष्ट्रीय विद्यार्थी मोर्चा ने किया था संयुक्त आह्वान

सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, आधे घंटे किया जाम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Shrawan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola