गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

मधुपुर के विभिन्न संस्थानाें से निकाला गया विसर्जन जुलूस

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के विभिन्न स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा का छात्रों ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया. विभिन्न पूजा समिति के युवा सदस्य मां की प्रतिमा को गाजे-बाजे के धुन पर अबीर-गुलाल लगा कर जुलूस निकाला. दूसरी तरफ पुलिस व प्रशासन काफी मुस्तैद रही. शनिवार को शहर के मधुपुर कॉलेज मधुपुर, मोहनलाल गुटगुटिया उच्च विद्यालय, महेंद्र मुनि शिशु मंदिर, अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत रामजस रोड स्थित श्रीधर क्लासेस, इंस्पायर क्लासेस समेत अन्य शिक्षण संस्थान में भी शांतिपूर्ण रूप से विद्यादानी मां सरस्वती को विदाई नम आंखों से दी गयी. मां शारदे के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान रहा. विसर्जन के समय विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन काफी सतर्क रहा. हाइलाटस: मधुपुर के विभिन्न संस्थानाें से निकाला गया विसर्जन जुलूस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola