Deoghar News : खाद-बीज व्यवसायी के एकाउंट से 86300 रुपये की अवैध निकासी

सारवां थाना क्षेत्र के एक खाद-बीज व्यवसायी के एकाउंट से साइबर अपराधी ने तीन बार में 86300 रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में उक्त व्यवसायी सारवां थाना क्षेत्र के लोहारडीह गांव निवासी प्रवीण वर्मा गुरुवार को मामले की शिकायत दी है.
वरीय संवाददाता, देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के एक खाद-बीज व्यवसायी के एकाउंट से साइबर अपराधी ने तीन बार में 86300 रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में उक्त व्यवसायी सारवां थाना क्षेत्र के लोहारडीह गांव निवासी प्रवीण वर्मा गुरुवार को मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनके एसबीआइ एकाउंट का मैसेज नहीं आ रहा था. इसे लेकर गूगल सर्च इंजन से कस्टमर अधिकारी का नंबर निकालकर कॉल किया. उक्त मोबाइल धारक ने कहा कि अपने स्तर से मैसेज एक्टिवेट कर दे रहा है. इसके लिए एक लिंक भेजा, जिसे टच करते ही 10 मिनट के लिए मोबाइल काम करना बंद कर दिया. इसके बाद तीन बार में क्रमश: 79500, 5000 व 1800 रुपये की निकासी कर ली गयी. व्यवसायी ने बताया कि उसका एकाउंट जियाखांडा शाखा में है. वह कार्ड का नंबर भी मांग रहा था, जो नहीं दिया. इस पर शंका हुई तो मामले की शिकायत देने पहुंचा. साइबर थाने की पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग कर ठगी के पैसे वापस कराने का आग्रह किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




