अंगद उपाध्याय बने अखिल भारतीय खदान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Updated at : 06 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
अंगद उपाध्याय बने अखिल भारतीय खदान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

चितरा स्थित अतिथिशाला में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

चितरा. संताल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री अंगद उपाध्याय को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर चितरा स्थित अतिथिशाला में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. जहां बीएसएस व संताल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ के अधिकारियों व सदस्यों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर संघ अभय कांत चौधरी ने कहा कि नागपुर में 17 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया था, जिसमें संथाल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री अंगद उपाध्याय को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है. यह सभी कर्मचारियों के लिए गौरव व खुशी की बात है. साथ ही अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय ने बातचीत करते हुए कहा कि एस पी माइंस संताल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ का मुख्य कार्यालय चितरा कोलियरी रहा है. पुराने और नये कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिला. हमलोग मिलकर राष्ट्र हित, उद्योग हित व मजदूर हित के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे. मौके पर कैलाश मिश्रा, द्रोण सिंह, गोविंद कुमार, वरुण सिंह, कृष्णा पंडित, शंकर मल्लिक, बलराम महतो, संजीत मंडल, कपिल देव मल्लिक, राजू प्रसाद, अमित कुमार, आरपी मंडल, राजकिशोर मिश्रा समेत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola