रोस्टर क्लियरेंस नहीं करने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगा जताया विरोध
Updated at : 08 Jul 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन

एएनएम की सीधी नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियरेंस कराते हुए विभाग द्वारा मांगी गयी अधियाचना को जिले द्वारा भेजने में विलंब करने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने रोष जताया है.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर.
जिला स्तर पर एएनएम की सीधी नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियरेंस कराते हुए विभाग द्वारा मांगी गयी अधियाचना को जिले द्वारा भेजने में विलंब करने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने रोष जताया है. सोमवार को झारखंड एनएचएम एएनएम, जीएनएम संघ के जिला शाखा के आह्वान पर आंदोलन की शुरुआत कर दी गयी है. सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल मधुपुर समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि मंगलवार को अपने कार्यस्थल पर कार्यस्थल पर नारेबाजी करेंगे. 10 जुलाई से सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जिले के सभी अनुबंध एएनएम धरना प्रदर्शन पर बैठ जायेंगे, जो अधियाचना भेजे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के सभी नियमित कर्मचारी भी इनके समर्थन में धरना प्रदर्शन पर बैठ जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




