स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई बीपी व शुगर की जांच

मधुपुर नगर परिषद की ओर से संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में मदीना मोहल्ला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मधुपुर. नगर परिषद द्वारा संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में मंगलवार को मदीना मोहल्ला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डाॅ मारग्रेट द्वारा लोगों को जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सलाह दिया गया. शिविर में जोड़ो में दर्द, शुगर, बीपी, हिमोग्लोबिन आदि बीमारी की जांच की गयी. शिविर में डाॅ मनोज गुप्ता ने लोगों का जांच कर होम्योपैथी दवा मुहैया कराया. नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को दीनदयाल जन आजीविका योजना, पीएम स्वनिधि आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी नीरज कुमार, लखेनदर मंडल, धनेश्वर मंडल, मो.अली, मो. शहजाद, प्रभाकर चौधरी, वीणा सिंह, सहिया फरहा नाज, सेविका वाज्दा तब्बसुम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




