ePaper

अनुमंडलीय अस्पताल में 60 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

Updated at : 10 Nov 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल में 60 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

नुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया. शिविर में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. लीलावती ने 60 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया. शिविर में गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी, वजन आदि का जांच किया गया. जांच के दौरान एक हाई रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित हुई. वही 13 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया. 28 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शाहिद ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की काउंसिलिग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दिया. प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया. हाई रिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी और उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं को भी चिकित्सक ने जांच कर इलाज किया. इस अभियान के तहत अब प्रत्येक महीने की नौ तारीख के अलावे जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का महीना के अंतिम बुधवार को जांच करके इलाज किया जाता है. समय पर इन खतरों की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम किया जाता है. गर्भावस्था के दौरान हर महीना एएनसी जांच जरूरी है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, विटामिन की दवा भी दिया गया. वही गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन, आईसीटीसी व खून जांच नि:शुल्क किया गया. मौके पर आलोक नाथ, सरिता कुमारी, मीषा भारती, नमिता कुमारी, डिंपल कुमारी, शोएब आलम, अविनाश कुमार समेत बीटीटी, सहिया साथी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola