शिविर में पेंशन के लिए आये 82 आवेदन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
शिविर में पेंशन के लिए आये 82 आवेदन

मारगोमुंडा में सरकार आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की कानों व चेतनारी पंचायत भवन में सोमवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, बाल विकास परियोजना, राजस्व, ई-कल्याण, बिजली आदि विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों के माध्यम से लोगों का समस्याओं का निदान के लिए आवेदन लिया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों में दर्जनों आवेदन ग्रामीणों ने जमा किये, जिसमें कानों पंचायत में जाति प्रमाण पत्र 11, निवास प्रमाण पत्र 16, आय प्रमाण पत्र 17, नया राशन कार्ड 9, जन्म प्रमाण पत्र 4, सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 82, कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरण 6, आपूर्ति विभाग की ओर 50 धोती साड़ी वितरण, बाल विकास 100, वहीं चेतनारी पंचायत में जाति प्रमाण पत्र 15,निवास प्रमाण पत्र 16, आय प्रमाण पत्र 15, भूमि धारण प्रमाण पत्र 4, नया राशन कार्ड 10, जन्म प्रमाण पत्र 6, सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन 80, कल्याण साइकिल वितरण 10, जिला अंधापन नियंत्रण समिति 27, स्वास्थ्य विभाग 90, पशुपालन 90, आपूर्ति विभाग 50 धोती व साड़ी का वितरण किया गया. इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, बीडीओ शशि संदीप सोरेन, सीओ प्रभात कुमार, मुखिया कनीज फातिमा, मुखिया सुधीर यादव ने ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. मौके पर उप प्रमुख बिनोद हेमब्रम, बीपीओ राजाराम, विवेक कुमार भारती, नदीम आलम, कपिल दास, कमल कोल, सुनील ��ुर्मू, भुवनेश्वर यादव, नवल किशोर वर्मा, नाग्रेंद्र दास, सुरेश राम दास, झुपर मरांडी, अजय सिंह, राहुल कुमार, कार्तिक नाथ ठाकुर समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. मारगोमुंडा में सरकार आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola