शॉट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
Updated at : 23 May 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के बैंहरौकी गांव के रुपन मिर्धा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. हादसे में पीड़ित का घर में रखा सामान जल कर राख हो गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह:
जसीडीह थाना क्षेत्र के बैंहरौकी गांव के रुपन मिर्धा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. हादसे में पीड़ित का घर में रखा सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित ने बताया कि, बुधवार की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे. रात को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. उठने के बाद देखा कि आग लगी हुई है. इसके बाद अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कर आग पर काबू पाया गया. घटना से घर में रखे राशन, कपड़ा, जेवरात, 8000 रुपये आदि सामान जल गया है. हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है. पीड़ित ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर राहत सामग्री की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




