जैक बोर्ड की 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने लहराया परचम

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
जैक बोर्ड की 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने लहराया परचम

जिला में जहां लड़कियों ने बाजी मार कर जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया और अपनी प्रतिभा का डंका बजाया

विज्ञापन

मधुपुर. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. इस बार जिला में जहां लड़कियों ने बाजी मार कर जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया और अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है. मधुपुर के राजकीयकृत अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय की छात्रा रुखसाना परवीन ने 463 अंक हासिल कर पूरे जिले में विज्ञान विषय में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपना और अपने स्कूल सहित परिवार का नाम रोशन किया है. मधुपुर थाना क्षेत्र के पटवाबाद की रहने वाली रुकसाना एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता एक दैनिक मजदूर हैं, वह घरों में रंग पुट्टी का काम करते है. बेटी की सफलता से पिता अपने आंखों में आंसू नहीं रोक पाये आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया वहीं पिता का कहना है कि आज बेटी की वजह से पूरे समाज मेरी मान प्रतिष्ठा बढ़ी है. रुकसाना का सपना एक सफल डाक्टर बनने का है. उनका कहना है कि वह अपने परिवार को एक बेहतर जीवन देना चाहती हैं. इस लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया का सही उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई में फोकस बनाए रखा. वहीं, अपनी सफलता का श्रेय रुकसाना ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola