deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, चार गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थानांतर्गत मानिकपुर गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर चार साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. ये सभी फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे थे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर जसीडीह थानांतर्गत मानिकपुर गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर चार साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. ये सभी फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे थे. इन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कराया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में सारवां थाना क्षेत्र के चरघरा गांव निवासी हलधर दास, चितरा थाना क्षेत्र के सोनातार गांव निवासी मिथिलेश दास, जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा गांव निवासी शेखर दास व जामताड़ा जिले के करमांटांड थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव निवासी उमेश यादव शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि वे मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फोन पे व पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैंक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने पांच मोबाइल सहित छह सिम कार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा सहित जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार, साइबर थाने के एसआइ टेकलाल मेहता व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स – साइबर थाने की विशेष टीम ने मारा छापा – पांच मोबाइल सहित छह सिम कार्ड जब्त, जब्त मोबाइल नंबरों के विरुद्ध मिली ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola