चितरा: राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Updated:
विज्ञापन
चितरा: राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

चितरा में पूर्व स्पीकर व यूनियन प्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण

विज्ञापन

चितरा. गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चितरा कोलियरी के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम यूनियन प्रतिनिधियों व काफी संख्या में समर्थकों ने भाग लेकर बापू को नमन किया. इस अवसर पर पूर्व स्पीकर ने कहा कि तक ब्रह्माण्ड रहेगा, तब तक बापू के नाम और विचार आदर्श बनकर गूंजते रहेंगे और युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे. भोक्ता ने कहा कि आज कुछ तथाकथित युवा और राजनेता गांधी के संघर्ष और विचारों पर टिप्पणी करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि पूरी दुनिया के 80 देशों में गांधी की आदमकद प्रतिमा सम्मानपूर्वक स्थापित है. यहां तक कि जी-20 सम्मेलन में शामिल विश्व के शीर्ष 20 देशों के नेता भारत आने पर राजघाट जाकर गांधी को नमन करते हैं. उनके आदर्शों एवं उनके विचारों को युवा पीढ़ी को आत्मसात करने की आवश्यकता है. मौके पर यूनियन प्रतिनिधि पशुपति कोल, राजेश राय, श्याम सुंदर तिवारी, अरुण पांडेय, होपना मरांडी के अलावा राम मोहन चौधरी, युगल किशोर राय, अशोक चौधरी, सचिन राय, बलराम ठाकुर, मुन्ना भोक्ता, द्वारिका भोक्ता, मदन सिंह, रवींद्र भोक्ता, प्रदीप सिंह, बुलबुल सिंह, इद्रीस अंसारी आदि मौजूद थे. हाइलाइर्ट्स : महात्मा गांधी के विचार कण-कण में है विद्यमान : भोक्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola