कोलियरी के विस्तारीकरण के मुद्दों पर किया विचार-विमर्श

कोयला उत्पादन, लंबित प्रोन्नति व विस्थापन पर की गयी लंबी वार्ता
चितरा. चितरा कोलियरी के अतिथिशाला में बुधवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कोलियरी विस्तार, कोयला उत्पादन व मजदूरों लंबित प्रोन्नति, विस्थापन समेत अन्य मुद्दों को लेकर जीएम एके आनंद के साथ बैठक की, जिसमें यूनियन प्रतिनिधियों व मजदूरों ने भाग लिया और समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही कई मुद्दों पर वार्ता के दौरान कोलियरी प्रबंधन की ओर से अधिकतर मजदूरों को लंबित प्रोन्नति मई महीने तक देने पर सहमति दी गयी. इस संबंध में सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में एसपी माइंस चितरा कोलियरी के समक्ष जमीन का अभाव है, जिससे लक्ष्य प्राप्ति में मुश्किलें आ रही है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के लंबित प्रोन्नति के मामले पर भी वार्ता की गयी, जिसमें कोलियरी प्रबंधन के कहा कि अधिकतर मजदूरों को मई महीने तक प्रमोशन का लाभ दे दिया जायेगा. साथ ही कहा कि प्रमोशन व अन्य मामले को लेकर इसके लिए इसीएल मुख्यालय के अधिकारियों के साथ भी बात की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कोयला उत्पादन ज्यादा नहीं होने से कैजुअल मजदूरों व कोयला व्यवसायियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है. कहा कि चितरा कोलियरी का विकास और विस्तार चरणबद्ध तरीके से हो. इससे कोल कर्मियों को प्रोन्नति, कोयला व्यवसायियों, ट्रक ऑनर तथा कैजुअल मजदूर को पर्याप्त रोजगार तभी मिलेगा, जब कोलियरी का विस्तार होगा. इसके लिए सभी से सहयोग करने की अपील करता हूं. साथ ही कहा कि विस्थापितों को नौकरी व अनुकंपा पर नौकरी देने के लिए भी गंभीरतापूर्वक विचार -विमर्श किया गया. मौके पर कार्मिक प्रबंधक शम्स रहमान, क्षेत्रीय अभियंता सिविल अभिजीत दास, जेसीसी मेंबर महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, सुकुमार मंडल, पंकज राय, वरुण सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे. —————- कोलियरी अधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री ने की बैठक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




