गुरुजी के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : पूर्व कृषि मंत्री

Updated:
विज्ञापन
गुरुजी के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : पूर्व कृषि मंत्री

पूर्व कृषि मंत्री ने दिशोम गुरु को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की

विज्ञापन

सारवां. पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बस स्टैंड में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पूर्व कृषि ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिशोम गुरु के निधन की खबर से मुझे ही नहीं बल्कि झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है. गुरु जी हमारे पिता समान थे. झारखंड आंदोलन व अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि दलित, शोषित और गरीब समेत आदिवासी वर्ग के मसीहा थे. महाजनी प्रथा को लेकर गुरुजी ने छोटानागपुर के रास्ते संथाल परगना में आंदोलन छेड़ा और महाजनों के चंगुल से लोगों को मुक्त कराया था. दिशोम गुरु के योगदान को राज्य की जनता कभी नहीं भुला सकती है. पूर्व कृषि मंत्री ने भारत सरकार से मांग की कि दिशोम गुरु को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाये. मौके पर दर्जनों की संख्या में समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola