deoghar news : डिजिटल गिफ्ट कार्ड के जरिये साइबर ठगी करते पांच युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
deoghar news : डिजिटल गिफ्ट कार्ड के जरिये साइबर ठगी करते पांच युवक गिरफ्तार

सारवां थाना क्षेत्र स्थित घोरपरास जंगल में साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर ठगी में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : सारवां थाना क्षेत्र स्थित घोरपरास जंगल में साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर ठगी में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी फोन-पे और पेटीएम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गिफ्ट कार्ड बनाकर तथा खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कैशबैक और इनाम का झांसा देकर ठगी कर रहे थे. साथ ही, पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर भी फर्जी लिंक भेजकर आम लोगों को निशाना बना रहे थे. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में अंतर प्रांतीय साइबर आरोपित बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के भोगन गांव निवासी बादल कुमार दास, देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के भंडारो गांव निवासी सनाउल अंसारी, सारवां के ही चरघरा गांव निवासी अशोक दास, करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल व कमलेश कुमार मंडल शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते हैं. वहीं फर्जी फोन-पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते हैं. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने छह मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड व तीन प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से जब्त तीन मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व दो मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर हरदियुस टोप्पो सहित एसआइ खुर्शीद आलम व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

हाइलाइट्स

-छह मोबाइल सहित 10 सिमकार्ड व तीन प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त

सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

-जब्त तीन मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व दो मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर मिली ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola